Bikaner Live

बीछवाल और शोभासर जलाशय में पहुुंचा पानी
संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने लिया जायजा
संभागीय आयुक्त डाॅ. नीरज के. पवन ने शोभासर जलाशय ले वैदिक तरीके से पूजा अर्चना
जिला कलक्टर ने इसकी अगवानी की बीछवाल जलाशय

बीकानेर, 30 मई। बीछवाल और शोभासर जलाशय में सोमवार शाम नहर का पानी पहुंच गया। इसके बाद संभागीय आयुक्त डाॅ. नीरज के. पवन ने शोभासर तथा जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बीछवाल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त ने वैदिक तरीके से पूजा अर्चना करवाई तो जिला कलक्टर ने इसकी अगवानी की।
उल्लेखनीय है कि 25 अप्रैल से नहरबंदी प्रभावी हुई तथा यह 19 मई तक प्रस्तावित थी, लेकिन सरहिंद फीडर पर नहर क्षतिग्रस्त होने के कारण यह अवधि बढ़ती रही। सोमवार को दोनों जलाशयों में पानी पहुंचने पर अधिकारी यहां पहुंचे। संभागीय आयुक्त के साथ पीएचइडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अजय कुमार शर्मा और अधिशाषी अभियंता विजय वर्मा मौजूद रहे। वहीं बीछवाल जलाशय पर जिला कलक्टर के साथ अधीक्षण अभियंता बलवीर सिंह, उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार बिश्नोई, आईजीएनपी के अधिशाषी अभियंता ललित शर्मा और पीएचइडी के एक्सईएन नफीस खान मौजूद रहे।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!