Bikaner Live

निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित…..


बीकानेर, 23 जून। राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय में गरूवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
चिकित्सालय की उप अधीक्षक डाॅ. मधुबाला ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डाॅ. नरेन्द्र कुमार शर्मा एवं उप निदेशक डाॅ. बलवीर शरण शर्मा द्वारा शिविर का अवलोकन किया गया। शिविर में चर्म रोग और सफेद दाग से सम्बन्धित 76 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में मनोरमा शर्मा, विजयलक्ष्मी ने सेवाएं दी। चरक फार्मा (फाईटोनोवा डिवीजन) द्वारा दवाईयों का निशुल्क वितरण किया गया। फार्मा के नेम सिंह राजपुरोहित, विकास आचार्य, चन्दन तंवर उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!