Bikaner Live

शिक्षा मंत्री ने किया बैनर का विमोचन….


बीकानेर, 23 जून। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने मैट्रिक्स इवेंट्स द्वारा 13 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन करना सराहनीय है। इससे नई पीढ़ी को देशभक्तों की वीरगाथा जानने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम संयोजक शशिराज गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में 25 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थी भागीदारी निभाएंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
इस अवसर पर विनय हर्ष, अरबाज खान, निपुण राठी, पारस सुराणा, अजीम भूट्टा आदि मौजूद रहे। संस्था द्वारा वर्ष 2019 में ऐसा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कोरोना संक्रमण की परिस्थितियों के कारण दो साल से यह आयोजित नहीं हो सका।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!