Bikaner Live

मदरसा इस्लामिया में आयोजित हुआ शिविर….


बीकानेर, 23 जून। अल्पसंख्यक समुदाय से कारोबारी ऋण, शिक्षा ऋण, छात्रवृत्ति छात्रावास, मुख्यमंत्री निःशुल्क कोचिंग योजना आदि से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए गुरुवार को शीतला गेट के बाहर स्थित मदरसा इस्लामिया में शिविर आयोजित किया गया। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अल्पसंख्यकों के कल्याण से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में अनवर अजमेरी, सलीम खान, हसन अली, अलीमुद्दीन तथा मदरसा शिक्षा सहयोगी तब्बसुम, रशीदा गौरी, मोहम्मद जुबेर एवं अब्दुल सत्तार उपस्थित रहे। विभाग की ओर से जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद, अजीज महावत, मनोज कुमार, विकास कुमार एवं किशन चांवरिया ने योजनाओं की जानकारी दी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!