Bikaner Live

स्ट्रीट वेंडर कमेटी के प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम निर्धारित….


बीकानेर, 23 जून। बीकानेर नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत स्ट्रीट वेन्डर्स कमेटी का गठन किया जाएगा। स्ट्रीट वेण्डर्स कमेटी में 10 प्रतिनिधि निर्वाचित होंगे। इनमें 3 महिला प्रतिनिधि होंगी। इनके निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
टाउन वेडिंग कमेटी के निर्वाचन अधिकारी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) पंकज शर्मा ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र 27 जून को सायं 5 बजे तक अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) कार्यालय में प्राप्त किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 28 जून को प्रातः 10:30 से निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में की जाएगी। अभ्यार्थिता वापस लेने के लिए 29 जून को दोपहर 12 से सायं 5 बजे तक स्वयं अभ्यर्थी द्वारा अभ्यार्थिता वापसी का ओवदन निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। आवश्यक होने पर 7 जुलाई को प्रातः 8 बजे से अपरान्ह 5 बजे के मध्य निर्धारित मतदान केन्द्र पर मतदान होगा। मतदान के तुरन्त पश्चात् मतो की गणना की जाएगी। मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाता को मतदान के लिए वोटर आईडी/आधार कार्ड/ जन आधार कार्ड व नगर निगम द्वारा जारी स्ट्रीट वेण्डर कार्ड या उनका नाम एलओआर सूची में शामिल होना चाहिए।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!