Bikaner Live

आपदा प्रबंधन मंत्री ने पूगल में किया महाविद्यालय का शुभारम्भ
उच्च शिक्षा को मिलेंगे नए आयामः मेघवाल


बीकानेर, 27 जून। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने सोमवार को पूगल में नवस्वीकृत राजकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूगल में महाविद्यालय शुरू होने से क्षेत्र में उच्च शिक्षा के नए आयाम स्थापित होंगे तथा विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा इस वर्ष के बजट भाषण में महाविद्यालय की घोषणा की, जिसकी अनुपालना में यहां महाविद्यालय प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है तथा राज्य सरकार द्वारा इसके लिए 4.50 करोड रुपए भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने अस्थाई भवन के रखरखाव और फर्नीचर आदि के लिए विधायक निधि से दस लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पहले सत्र में यहां कला वर्ग की कक्षाएं प्रारंभ होंगी तथा चरणबद्ध तरीके से नए संकाय खुलावाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के भरपूर अवसर दें तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी के लिए प्रेरित करें।
मेघवाल ने कहा कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। नहरी तंत्र सुदृढ़ीकरण के साथ जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल युक्त कनेक्शन का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में बैठे लोग राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें, जिससे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जरूरतमंद लोगों का जीवन स्तर सुधारा जा सके।
इस दौरान पूगल उपखंड अधिकारी सीता शर्मा, तहसीलदार रामेश्वर लाल, डूंगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी पी सिंह, प्रभारी अधिकारी सतीश गुप्ता, डॉ गोविन्द सिंह, डॉ सुरेंद्र पाल, डॉ देवाराम जयपाल, डॉ अनु कुमार शर्मा, यूनुस खान, मुरलीधर मोदी, त्रिलोक भींचर, हबीब खान, वायस खान, हाकम खां, मनीष भार्गव, मुनीर खां, रूपाराम, रामनिवास, मदन भुट्टा, सूर्यप्रकाश, कयामुद्दीन सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!