Bikaner Live

बुनियादी समझ बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का आधार -मेघवाल
बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

बीकानेर, 27 बीकानेर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा कि बच्चों में शिक्षा की बुनियादी समझ उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार है। खाजूवाला में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर आधारित प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन अवसर पर मेघवाल ने यह बात कही। मेघवाल ने कहा कि बच्चों के मन पर अपने शिक्षकों को गहरा प्रभाव होता है ऐसे में शिक्षकों को बच्चों को इस प्रकार शिक्षित करना चाहिए जिससे उनमें बुनियादी समझ बन सके।
मंत्री ने कहा कि 3 से 9 वर्ष तक के बालकों का मन बहुत कोमल होता है ऐसे में शिक्षक पूरे मनोयोग से बच्चों को पढ़ाएं ताकि वे पढ़ने के साथ-साथ तार्किक क्षमता का भी विकास कर सके। उन्होंने कहा कि बालकों के भविष्य का मजबूत आधार शिक्षकों के हाथ में है। अतः सभी शिक्षकों को पूरी लगन और मन से बच्चों पर ध्यान देना चाहिए।इस छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 211 शिक्षकों को 3 से 9 वर्ष तक के छोटे बच्चों को बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने मंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया और शिविर की रुपरेखा और उद्देश्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम में संबंधित शिक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!