Bikaner Live

अखिल राजस्थान राज्य जलदाय तकनीकी कर्मचारी संघ एकीकृत की समस्या हल होगी

बीकानेर न्यूज़ अखिल राजस्थान राज्य जलदाय तकनीकी कर्मचारी संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र शर्मा जिला अध्यक्ष श्री अजय पाल सिंह के नेतृत्व में जिला महामंत्री ओमप्रकाश चारण नोखा तहसील अध्यक्ष मोहन राम जाट तहसील महामंत्री करणी सिंह राजपूत सभा अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साध तहसील संरक्षक बालूराम जाट नोखा तहसील से ओम सिंह राजपुरोहित दुर्गा दत्त शर्मा मनोज स्वामी राजू दान चारण ओमप्रकाश मारुतिसुत तिवारी नोखा तहसील के इंचार्ज बाबू श्री रामेश्वर लाल जोशी प्रशासनिक अधिकारी श्री कुशाल चंद वरिष्ठ बाबू श्री प्रेम सुख सारण चेतन लाल राजकुमार भाटी आदि कर्मचारियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ग्रामीण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता श्रीमान केके डोगरा साहब के साथ लंबित मांगों पर वार्ता की, जिसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान, वरिष्ठता सूची जारी करवाने, 9-18-27 के वेतन स्तरीकरण, सेवा पुस्तिकाओं का सत्यापन, आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करने के बाद श्रीमान अधिशाषी अभियंता ने महासंघ को भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों के सभी कामों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर उनकी समस्याओं के समाधान किया जाएगा, इन सब पर सहमति बनने के बाद नोखा तहसील के सहायक अभियंता कार्यालय को पत्र जारी कर उन्हें निर्देशित किया कि वे तुरंत कर्मचारियों का काम निष्पादित करें ॥ ग्रामीण जल योजनाओं को चलाने हेतु रखे गए व्यक्तियों का भुगतान ठेकेदार से तुरंत करवाने के निर्देश भी दिए, महासंघ के सभी पदाधिकारियों द्वारा इस सकारात्मक वार्ता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, जिला महामंत्री ओमप्रकाश चारण ने सभी कर्मचारियों से कहा कि बीकानेर जिले के काम है हेतु आपको आना नहीं पड़ेगा जो भी काम है वह अपने पत्र के माध्यम से मेरे पास भेजें और भी सहयोग के लिए जिला कार्यकारिणी तैयार है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!