Bikaner Live

तोलियासर को हरा भरा तोलियासर अभियान की शुरुआत की गई

ग्राम तोलियासर को हरा भरा तोलियासर अभियान की शुरुआत की गई। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू


लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी के राज सर , सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित तथा अशोक नाई इस अभियान की शुरुआत की। उसके प्रथम चरण में श्री भैरव गोपाल गौशाला तोलियासर तथा नंदी गौशाला तोलियासर मैं आज वृक्षारोपण किया गया। श्री भैरव गोपाल गौशाला में लगाए गए पौधों के आने वाले 4 साल तक देखरेख की जिम्मेवारी गौ सेवा एवं चिकत्सा संस्थान तोलियासर ने ली है। लैंग्वेज ट्री इंग्लिश अकैडमी तथा ग्राम पंचायत तोलियासर भी इन पौधों की देखरेख में सहयोग प्रदान करेंगे परंतु मुख्य जिम्मेवारी गौ सेवा संस्थान की रहेगी। नंदी गौशाला में लगाए गए पौधों की देखरेख राजू सिंह जी तथा गणेश सिंह जी राजपुरोहित करेंगे। आप पहले से ही पर्यावरण संरक्षण तथा गौ सेवा को समर्पित हैं। संयोगवश आज तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह जी का जन्मदिन था इसलिए वृक्षारोपण की शुरुआत उन्हीं के हाथों से करवाई गई। ग्राम पंचायत तोलियासर में इस अभियान को निरंतर जारी रखने के लिए और अधिक युवाओं को इससे जुड़ने का आग्रह किया। इस अवसर पर सीताराम जी मूंथा , पप्पू सिंह जी ,भेरूसिंह बजरंगसिंह पियूष प्रजापत नवरत्न गणेश सिंह आदि युवाओं ने सहयोग किया।।भैरव गोपाल गो शाला के जे पी राजपुरोहित ने आभार प्रकट किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!