Bikaner Live

सेवा केंद्र में आचार्य भिक्षु जन्म दिवस व बोधि दिवस के कार्यक्रम आयोजित

आचार्य भिक्षु संकल्पसिद्ध व्यक्तित्व _ साध्वी चरितार्थप्रभा

सेवा केंद्र में आचार्य भिक्षु जन्म दिवस व बोधि दिवस के कार्यक्रम आयोजित श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

स्थानीय मालू भवन सेवा केंद्र में तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक आचार्य भिक्षु के 297वें जन्म दिवस व 265वें बोधि दिवस का विशेष आयोजन केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थ प्रभा जी के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।

साध्वी श्री जी ने आचार्य भिक्षु के जीवन के विशेष पहलुओं और संस्मरण को समाहित करते हुए उन्हें संकल्पसिद्ध व्यक्तित्व बताया।

वहीं अपने संयोजकीय वक्तव्य में सभा उपाध्यक्ष प्रमोद बोथरा ने आचार्य भिक्षु को सत्य पथ का अनुगामी व अतुल साहसी बताते हुए उनके अवदानों की समीक्षा की।

साध्वी सरसप्रभा ने मंगलाचरण से कार्यक्रम का आगाज किया व साध्वी कृष्णाकुमारी ने उद्बोधन तथा साध्वी कृतार्थप्रभा ने गीतिका प्रस्तुत की।

सभा अध्यक्ष विजयराज सेठिया, महिला मंडल मंत्री मंजू झा ब क, तेयुप पूर्व मंत्री अजय झाबक , सुशील बोथरा, पूनमचंद बरडिया आदि ने अपनी अभिव्यक्ति/प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सभा के उपाध्यक्ष प्रमोद बोथरा ने किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!