Bikaner Live

तेरापंथ महिला मंडल काठमांडू ने संयम एक युद्ध ,स्वयं के विरुद्ध एवं ‘जाने समझे और करें प्रतिक्रमण, ना हो हमसे फिर कोई अतिक्रमण

काठमांडू :-अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल काठमांडू ने संयम एक युद्ध ,स्वयं के विरुद्ध एवं ‘जाने समझे और करें प्रतिक्रमण, ना हो हमसे फिर कोई अतिक्रमण’ *कार्यशाला का आयोजन आचार्य महाश्रमण सभागार में किया । ललित मरोटी के अनुसार सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत परामर्शक पुखराज देवी सेठिया ने नमस्कार महामंत्र के द्वारा की। आचार्य भिक्षु के 297 जन्म दिवस के उपलक्ष्य में ओम भिक्षु जय भिक्षु के जप का अनुष्ठान किया गया तत्पश्चात सुंदर मंगलाचरण प्रचार- प्रसार मंत्री श्रीमती रेनू दुगड़ ने किया। द्वितीय उपाध्यक्ष श्रीमती संगीता लुनिया ने सभी का स्वागत किया एवं चतुर्मास में करणीय कार्य के बारे में बताया। संयम – एक युद्ध स्वयं के विरुद्ध’ कार्यशाला रखी गई जिसमें श्रीमती आरती धारीवाल ने रोजमर्रा के काम को माध्यम बनाकर अपनी इंद्रियों पर कैसे संयम रखे बहुत ही सुंदर तरीके से समझाया एवं प्रेक्षा ध्यान से खुद को कैसे संयमित रखें इसका प्रयोग करवाया। *जाने समझे और करें प्रतिक्रमण, फिर ना हो हमसे कोई अतिक्रमण इस विषय पर श्रीमती नलिनी सेठिया ने क्यों कैसे कब किसलिए* प्रतिक्रमण करें इस पर प्रकाश डालते हुए बहुत ही सूक्ष्मता से प्रतिक्रमण की जानकारी दी सभी बहनों ने बहुत ही ध्यान से कार्यशाला का आनंद लिया।मंत्री श्रीमती निशा जैन ने कुशल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में बहनों की शानदार उपस्थिति रही।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!