Bikaner Live

Good News -18 साल से ज्यादा उम्र वालों को कोरोना का बूस्टर डोज फ्री-15 जुलाई से
फाइल इमेज

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 15 जुलाई से 18+ लोगों के लिए कोरोना का बूस्टर डोज फ्री (Free Covid-19 Booster in India) में देने का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी के अमृत काल के अवसर पर सरकार ने 15 जुलाई 2022 से अगले 75 दिनों तक 18 या उससे ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में कोरोना का बूस्टर डोज लगाने का फैसला किया है।

केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते सभी के लिए कोविड टीके की दूसरी और ऐहतियाती खुराक के बीच अंतराल को 9 महीने से घटाकर छह महीने कर दिया था। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह की सिफारिश पर ऐसा किया गया था।

75 दिनों तक के लिए चलेगा मुफ्त बूस्टर डोज अभियान
फिलहाल बूस्टर डोज सिर्फ सीमित समय तक मुफ्त में लगेगी। दरअसल, आजादी के 75 साल पूरा होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। मुफ्त बूस्टर डोज अभियान भी आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 15 जुलाई से 75 दिनों तक चलाया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मुफ्त बूस्टर डोज के फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने सभी वयस्कों से अपील की है कि वे प्रिकॉशन डोज यानी बूस्टर डोज जरूर लगवाएं।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!