Bikaner Live

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण
soni

ग्राम सेरूणा में। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा। विधायक गिरधारी लाल महिया ने किया पर्यावरण साईकिल यात्रा का स्वागत। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू
बीकानेर से जयपूर के लिए साईकिल जथा जो कि साम्प्रदायिक सौहार्द व पर्यावरण चेतना के लिए ग्राम सेरूणा पहुंचा ।जंहा विद्यालय परिवार के स्टाफ व ग्राम वासियो ने उनका स्वागत किया इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री गिरधारीलाल महिया पहुंचे व पर्यावरण चेतना रैली का स्वागत किया ।उन्होंने वर्तमान समय मे देश प्रदेश में बढ़ रही साम्प्रदायिक कट्टरता को चिन्ताजनक बताया व कहा कि इस समय साम्प्रदायिक सदभाव ओर भाईचारे की आवश्यकता है, साम्प्रदायिक सदभाव व गांव प्रदेश का का विकास तभी हो सकता है,जब शांति व भाई चारा कायम रहे। इस अवसर पर चेतना रेली के सयोंजक पत्रकार एवम समाजसेवी अशोक माथुर ने यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, उनके साथ आये जथे का माला पहनाकर सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह राठौड़, उपसरपंच भागुनाथ सिद्ध, वार्ड पंच चिमनाराम, नारायण मेघवाल, रामेश्वर भादू ,गोपाल भादू,शिवभगवान स्वामी आदि ने माला पहनाकर साईकिल रैली में आये युवाओं का स्वागत किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!