Bikaner Live

बीएसएफ करेगा महिलाओं के लिए दो दिवसीय सावन मेले का आयोजन
soni


प्रति वर्ष की भॉति इस वर्ष भी जयपुर रोड़ स्थित बीएसएफ कैम्पस् में महिलाओं हेतु दिनांक 01/02 अगस्त 2022 का शायं 03.30 बजे से 08.30 बजे तक सावन मेले का धूम-धाम से आयोजन किया जायेगा ।
यह मेला बीएसएफ की कल्याणकारी संस्था बीएसएफ वाईफ्स वेलफेयर एसोसिएशन (बावा) के तत्वाधान में आयोजित किया जायेगा। श्रीमति अम्बिका राठौड़, बावा अध्यक्षा ने बताया कि बीएसएफ बीकानेर हमेशा महिलाओं व बच्चों हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 01/02 अगस्त 2022 को शायं 03.30 बजे से 08.30 बजे तक महिलाओं हेतु सावन मेले का आयोजन बीएसएफ कैम्पस् के संगिनी संस्थान में किया जायेगा। जिसमें बीएसएफ परिवार की महिलाओं के संग बीकानेर शहर की युवतियॉं व महिलाऐं भी सादर आंमत्रित है । मेले के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में निर्मित प्रसि़द्ध उत्पाद कम व उचित दर में देखे व खरीदे जा सकते है ।
श्रीमति राठौड़ ने बताया कि मेले में आर्टीफिशियल महिलाओं की ज्वेलरी, विभिन्न साड़ी, सलवार सूट व विभिन्न नई डिजाईन की चुड़ियाँ अति सुन्दर हैंडीक्राफ्ट, उरमुल उत्पाद व विभिन्न फलॉवरपोट की स्टॉंल लगाई जायेंगी, जिससे बीएसएफ परिवार की महिलाओं के संग बीकानेर शहर की महिलाओं को अपने बीकानेर शहर में देश के अच्छे व प्रसिद्ध उत्पाद देखने व खरीदने का मौका मिलेगा। श्रीमति राठौड़ ने कहॉं कि मुझे आशा है कि बीकानेर शहर की महिलाऐं इस मेले में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगीं ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!