Bikaner Live

प्रधानमंत्री ने मन की बात में किया व्हाट्सएप डीपी पर तिरंगा लगाने का आह्वान
संभागीय आयुक्त के निर्देश पर बीकानेर में पहले ही हो चुकी शुरुआत


बीकानेर, 31 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के दौरान देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने व्हाट्सएप की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) पर तिरंगा लगाने की अपील की।
बीकानेर संभाग में संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन की पहल पर पूर्व में ही इसकी शुरुआत की जा चुकी है। संभागीय आयुक्त ने बताया कि इसके बाद संभाग के चारों जिलों में बड़ी संख्या में कार्मिकों और अधिकारियों ने अपने व्हाट्सएप की डीपी तिरंगे को लिया। उन्होंने अभियान से संबंधित पहली संभाग स्तरीय बैठक में इसके लिए निर्देश दिए थे। साथ ही कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल के प्रोफाइल पिक्चर पर भी तिरंगे झंडे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की शुरुआत संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने अपनी व्हाट्सएप डीपी पर तिरंगा लगाकर की थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद इसमें और अधिक गति लाई जाएगी। रविवार को ही उन्होंने अभियान की अब तक की तैयारियों की समीक्षा भी की।

Author picture

खबर

Related Post