Bikaner Live

स्वदेश अवार्ड से नितिन गडकरी द्वारा सम्मानित श्रीडूंगरगढ के लक्ष्मीनारायण सोमानी

इन्लेंड ग्रुप के चेयरमैन श्री लक्ष्मीनारायण जी सोमानी को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर विज्ञान भवन दिल्ली में स्वदेश अवार्ड से श्री नितिन गडकरी द्वारा सम्मानित किया गया। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

हीरालाल चुनीलाल लक्ष्मी नारायण रतनकुमार श्यामसुंदर राधाकिशन सोमानी परिवार निवासी श्रीडूंगरगढ प्रवासी कोलकाता का पर हित सेवा कार्यों में सदा बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है। चाहे बीकानेर का ट्रामा सेंटर हो या श्री डूंगरगढ़ में नगरपालिका का भवन या श्रीडूंगरगढ़ का मुख्य प्रवेश द्वार यह श्रेय सोमानी परिवार को ही जाता है। गौशालाओं में विशेष आर्थिक सहयोग तथा सामाजिक कार्य ऐसे हैं जिनकी कोई गिनती नहीं इन सभी कार्यों में सोमानी परिवार बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है सोमानी परिवार के द्वारा बहुत बड़े क्षेत्र में वृक्षारोपण का भी बहुत बड़ा कार्य किया गया ।जो बहुत ही सराहनीय रहा। लक्ष्मीनारायण जी सोमानी को यह सम्मान मिलने पर सम्पूर्ण महेश्वरी समाज के अलावा सभी वर्गों में तथा श्रीडूंगरगढ़ एवं राजस्थान पूरे में ही खुशी की लहर है।श्री डूंगरगढ़ कस्बा तो अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। क्षेत्र में जितने भी बड़े-बड़े कार्य हैं जहां लाखो रूपए का योग हीरा लाल चुनीलाल लक्ष्मी नारायण सोमानी परिवार का हैं । भामाशाह सोमानी परिवार ने श्रीडूंगरगढ का नाम रोशन किया जिसका नगरवासियों को गर्व है । ऐसे भामाशाह को सम्मानित करने पर केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी का भी आभार प्रकट किया गया है। शिक्षा विद पर्यावरण प्रेमी तारा चंद इन्दोरिया तथा तोलाराम मारू अध्यक्ष रेल सेवा संघर्ष समिति श्रीडूंगरगढ़ ने लक्ष्मी नारायण जी सोमानी को बहुत बहुत बधाई दी है

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!