Bikaner Live

शुद्ध के लिए युद्ध के तहत सीएमएचओ डॉक्टर अबरार अहमद के नेतृत्व में आज दोपहर फड़ बाजार में स्थित स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेल, घी, आटा दुकान पर कार्रवाई जारी

राज्य सरकार व जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाएं जा रहे शुद्व के लिये युद्व अभियान के तहत चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों पर कार्रवाई करने को लेकर अलर्ट मोड में आ गया है। जिसके चलते सीएमएचओ डॉ अबरार पंवार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम फड़ बाजार में अम्बिका एंड कंपनी दुकान में घी पर कार्रवाई की है। यहां से कुल 426 लीटर घी सीज किया गया है। यहां विभाग को मिलावट करने की शिकायत मिली, जिस पर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घी को सीज तथा अन्य सामान का सैंपल लिया गया। डॉ पंवार ने बताया कि कोरोवा ब्रांड के 15 किलो के 12 टिन सीज किये गये है। सीएमएचओ डॉ. पंवार ने बताया कि सैंपल की लैब में जांच करवाई जाएगी, जिसमें नतीजा सामने आएगा। विभाग की इस कार्रवाई से फड़ बाजार में अन्य दुकानदारों में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि टीम के पहुंचने की सूचना पर कुछ दुकानदार दुकाने बंद कर चले गए।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!