Bikaner Live

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल-राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में भागीदारी निभाएंगे 112 खिलाड़ी, जिला कलेक्टर ने हरी झंडी दिखा किया रवाना….


बीकानेर, 15 अक्टूबर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में भाग लेने वाले वाले 125 सदस्यीय दल के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
राज्य स्तरीय खेलों में जिला स्तरीय विजेता टीमों के 112 खिलाड़ी भाग लेंगे। वहीं दल प्रमुख के रूप में जिला खेल अधिकारी श्रवण भांभू, पुरुष खिलाड़ी प्रभारी बजरंग लाल जाट और महिला खिलाड़ी प्रभारी नाजना परवीन सहित दस टीमों के एक-एक प्रभारी भी रवाना हुए। ओलंपिक खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 से 19 अक्टूबर तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होंगी। इस दौरान जिला कलेक्टर ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि खेलों की ग्राम पंचायत स्तरीय स्पर्धाएं 29 अगस्त से चालू हुई तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 1 अक्तूबर तक चली। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जिला स्तरीय स्पर्धाओं का अवलोकन किया। जिला स्तर पर विजेता रहे खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे। यह सभी खिलाड़ी डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से रवाना हुए।

Author picture

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!