Bikaner Live

बजट पूर्व संभाग स्तरीय विचार विमर्श कार्यक्रम प्रारंभ…..


बीकानेर, 31 अक्टूबर। वित्तीय वर्ष 2023-24 के संबंध में बजट पूर्व संभाग स्तरीय विचार विमर्श कार्यक्रम सोमवार को रविंद्र रंगमंच पर प्रारंभ हुआ।
पहले दिन स्कूल, कॉलेज और तकनीकी शिक्षा और युवा विभाग, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से संबंधित स्टॉकहोल्डर्स ने सुझाव दिए। कार्यक्रम संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी, अतिरिक्त निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) अशोक सांगवा, जिला खेल अधिकारी श्रवण भांभू, जिला उद्योग और वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा, कॉलेज शिक्षा के सहायक निदेशक डॉ राकेश हर्ष शामिल हुए। नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश ने बताया कि इस दौरान संभाग के चारों जिलों के प्रतिभागी शामिल हुए। संभाग स्तरीय विचार-विमर्श 3 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!