Bikaner Live

प्रचार रथ और रैली से आगे बढ़ा “स्पर्श” कुष्ठ जागरूकता अभियान


बीकानेर, 30 जनवरी। “स्पर्श” कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रचार रथ द्वारा माइकिंग अभियान शुरू हुआ। स्वास्थ्य भवन से संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ देवेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता व डिप्टी सीएमएचओ डॉ योगेन्द्र तनेजा ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर एपिडेमियोलॉजिस्ट नीलम प्रताप सिंह राठौड़, जिला आईईसी समन्वयक मालकोश आचार्य, कुष्ठ रोग उन्मूलन प्रभारी मर्सी सिस्टर, सुनील सेन, विजय सांखला, गिरधर किराड़ू, नरेश कुमार, दाऊ लाल ओझा व शहरी क्षेत्र की आशाएं मौजूद रही। आशा सहयोगिनी द्वारा स्वास्थ्य भवन से स्टेशन रोड, गंगाशहर रोड तक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रथ द्वारा प्रतिदिन विभिन्न शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के क्षेत्र में घूम-घूम कर कुष्ठ रोग के लक्षण, कारण, जांच, बचाव व उपचार के बारे में जन-जन को जागरूक किया जाएगा। विशेषकर जिन क्षेत्रों से कुष्ठ रोग के केस रहे हैं उन स्थानों पर फोकस किया जा रहा है ताकि आमजन जागरूक होकर जांच के लिए आगे आएं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!