Bikaner Live

*स्कूलों में मिशन मोड पर हों विद्युत कनेक्शन*


*जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित*
बीकानेर, 30 जनवरी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और वित्तीय वर्ष के बचे हुए समय में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले में वंचित स्कूलों में विद्युत कनेक्शन अतिशीघ्र हो जाए, इसके लिए विद्युत और शिक्षा विभाग आपसी समन्वय रखें। वरिष्ठ अधिकारी इसकी नियमित समीक्षा करें तथा मिशन मोड पर कार्य किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कहा कि संतोषजनक स्थिति नहीं होने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नगर विकास न्यास द्वारा करवाए जा रहे सौंदर्यकरण कार्यों की प्रगति के बारे में जाना और कहा कि कार्यों की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। नगर निगम को सफाई अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए और कहा कि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने डीआईक्यूई के तहत वितरित किए गए स्मार्ट टेलीविजन की स्थिति के बारे में जाना और कहा कि उपयोग की मासिक रिपोर्ट की प्रभावी मॉनिटरिंग हो। किसी भी स्थिति में यह टेलीविजन बिना उपयोग नहीं रहें। उन्होंने आगामी वार्षिक परीक्षाओं के मद्देनजर अध्ययन पर विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण विकास और पंचायती राज से जुड़ी योजनाओं की प्रगति भी जानी। मनरेगा के तहत प्रगतिरत कार्यों के नियमित निरीक्षण के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) पंकज शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी (माशि) सुरेंद्र सिंह भाटी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता, एडीपीसी गजानंद सेवग सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!