Bikaner Live

अनूपगढ़ को नया जिला बनाने पर केश कला बोर्ड अध्यक्ष ने जताई प्रसन्नता….
soni


बीकानेर, 17 मार्च। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत ने मुख्यमंत्री द्वारा शुक्रवार को विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान की गई घोषणाओं को जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा 19 नए जिले बनाए जाने की घोषणा की गई है। इससे राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को और अधिक प्रभावी तरीके से मिल सकेगा। उन्होंने बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में अनूपगढ़ को नया जिला बनाए जाने पर भी प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा की राजस्थान पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय का नाम गुरु जंभेश्वर के नाम से किए जाने पर भी प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालय की कीर्ति में और अधिक वृद्धि होगी। उन्होंने जिले से संबंधित सभी घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group
22:18