Bikaner Live

बाल कल्याण समिति ने किया सेवा आश्रम का निरीक्षण….


बीकानेर, 18 मार्च। सौर चेतना संस्थान द्वारा संचालित विमंदित पुनर्वास गृह सेवा आश्रम का शनिवार को बाल कल्याण समिति द्वारा निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष और सदस्यों ने आवासियों से बात की और उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की। परिसर की साफ-सफाई और भोजन व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया और व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, सदस्य सरोज जैन, एड. जुगल किशोर व्यास, हर्षवर्धन सिंह और आईदान मौजूद थे। संस्था की ओर से अनुराधा पारीक और मनोज कुमावत ने गतिविधियों की जानकारी दी।

Author picture

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!