
बीकानेर, 20 मार्च। देशनोक नगर पालिका द्वारा इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 12वें पखवाड़े (16 फरवरी से 28 फरवरी 2023) में श्रमिकों एवं मैट को 12 लाख 33 हजार 456 रूपये का भुगतान किया गया है। यह राशि श्रमिकों एवं मैट के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी गई है ।
नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश मूंधड़ा ने बताया कि इस योजना से वर्तमान में श्रमिकों को 100 दिवस का गारंटीशुदा रोजगार दिया जा रहा है। इसे आगामी वित्त वर्ष में बढ़ाकर 125 दिवस कर दिया गया है। इस पखवाड़े में 505 श्रमिक व 18 मेट कार्य पर लगे। इस योजना के तहत नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सफाई एंव अन्य कार्य प्रगतिरत है।
भुगतान मिलने एंव रोजगार दिवस की संख्या में बढ़ोतरी करने से सभी श्रमिकों को संबल मिल रहा है। श्रमिकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, स्थानीय निकाय एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति कुमार धारीवाल, ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी का धन्यवाद जताया।














