अब ट्रेनों में डीजल इंजन के बजाय इलेक्ट्रिक के इंजन लगेंगे। कल रात दिल्ली सराय रोहिल्ला से रवाना हुई गाड़ी संख्या 12457 आज सुबह बीकानेर पहुंची । बीकानेर की इस पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन के बीकानेर पहुंचने पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार और बीकानेर की जनता में इसका स्वागत किया इलेक्ट्रिक ट्रेन लेकर आए लोको पायलट नीलाभ सक्सेना और उनके सहयोगियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के जयकारे लगाए। केंद्रीय कानून मंत्री राजूराम मेघवाल ने इस मौके पर बातचीत करते हुए कहा कि बीकानेर की यह पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन है अब धीरे-धीरे सभी ट्रेनों को विद्युतीकरण किया जाएगा बीकानेर में पिछले 10 सालों के से रेल के विकास में गति आई है।
बाइट—-अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय कानून मंत्री

#BKN. #ELECGTRIC. #TRAIN













