Bikaner Live

भ्रष्टाचार पर ACB का कड़ा प्रहार
पावर ग्रिड का DGM 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB ने बीकानेर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड के एक DGM को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ACB की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप लगाकर यह कार्रवाई की। आरोपी DGM किसी सरकारी कार्य के बदले परिवादी से 90 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जैसे ही उसने रिश्वत की राशि ली, ACB टीम ने उसे दबोच लिया।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ और जांच की जा रही है। ACB अधिकारियों का कहना है कि रिश्वतखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!