
बीकानेर: देर रात्रि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाल पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 30 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तारबीकानेर। महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाल पुलिस ने देर रात्रि लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 30 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।विशेष अभियान के तहत भानीपुरा रोड, जयमलसर क्षेत्र में देर रात्रि कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोविंद निवासी खारा, फलोदी को 30 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं वृत्ताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई में एएसआई सुभाष, हेड कांस्टेबल गोरीशंकर, कांस्टेबल दिनेश एवं कांस्टेबल रमेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।बीकानेर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।













