नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तारनाल (बीकानेर)। महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश व पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नाल पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।पुलिस ने कावनी चौराहे के पास नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए संदीप सिंह निवासी मोगा (पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह एवं वृत्ताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई करने वाली नाल पुलिस टीम में एएसआई सुभाष, कॉन्स्टेबल दिनेश, कॉन्स्टेबल रुक्मा एवं कॉन्स्टेबल सुनील की सराहनीय भूमिका रही।नाल पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ इस महीने मै लगातार दूसरी कार्यवाही की गई,पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इससे जुड़े अन्य नेटवर्क के संबंध में जांच जारी है।













