Bikaner Live

ध्यान रहे सितंबर में बदल जाएंगे कई नियम

सितंबर से बदलने वाले हैं कई जरूरी नियम, आज ही निपटा लें ये काम नहीं तो होगी परेशानी….

2000 के नोट जमा करने का अंतिम महीना होगा,

सितंबर का महीना बीतते-बीतते कई जरूरी काम निपटाने जरूरी हैं नहीं तो परेशान बढ़ सकती है। उनमें सबसे जरूरी काम है 30 सितंबर तक 2000 रुपये के बचे नोटों को बदलने का। आरबीआई की घोषणा के अनुसार सितंबर महीने की 30 तारीख तक ही दो हजार के नोट बदले जा सकते हैं। ऐसा नहीं करने वालों को आगे परेशानी हो सकती है।

एक सितंबर से एलपीजी पर मिलेगी 200 रुपए की राहत,

केंद्रीय कैबिनेट ने एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का एलान किया है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपये की सब्सिडी के अलावे यह लाभ अलग से मिलेगा। ऐसे में इस स्कीम के लाभार्थियों को 400 रुपये प्रति सिलेंडर का लाभ होगा। सरकार ने इस महत्वपूर्ण फैसले का एलान अगस्त में ही कर दिया है। ऐसे में सितंबर में जब आप सिलेंडर की बुकिंग करेंगे तो प्रति सिलेंडर आपको 200 रुपये कम चुकाना पड़ेगा।

पैन-आधार लिंक करने का आखिरी मौका

मुफ्त में आधार अपडेट का मौका 14 तक आधार कार्ड मुफ्त में अपडेट कराने की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2023 है। आप उक्त तारीख तक अपने आधार से जुड़े विवरण बिना शुल्क के अपडेट करवा सकते हैंअगर आप अपना आधार मुफ्त में अपडेट करना चाहते हैं तो आपको यह काम हर हाल में 14 सितंबर 2023 तक निपटा लेना चाहिए। UIDAI ने 14 सितंबर तक मुफ्त में आधार अपडेट करने की डेडलाइन तय की है। पहले यह सुविधा को 14 जून तक ही दी गई थी उसके बाद इसे 14 सितंबर कर दिया गया। आप उक्त तारीख तक आप अपने आधार से जुड़े विवरण बिना किसी शुल्क के अपडेट करवा सकते हैं।

पैन और आधार कार्ड लिंक करने के मामले में भी बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर कोई नागरिक इस महीने के आखिर तक पैन-आधार को लिंक नहीं करता है तो सितंबर महीने के बाद यानी एक अक्टूबर 2023 को उसका पैन कार्ड (Pan Card) निष्क्रय हो जाएगा। अगर आपका पैन आधार से लिंक नहीं है तो इसका असर आपके डीमैट अकाउंट पर भी पड़ेगा। ऐसे में यह जरूरी है कि आप यह पेंडिंग काम जल्दी से जल्दी निपटा लें।

Author picture

खबर

Related Post

error: Content is protected !!