Bikaner Live

दसविद्ध स्नान तर्पण के साथ सम्पन्न हुआ सामूहिक श्रावणी उपाकर्म…




31 अगस्त बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की जिला शाखा गायत्री शक्तिपीठ एवं गायत्री प्रज्ञा संस्थान किलचु के संयुक्त तत्वावधान में श्रावणी उपाकर्म का आयोजन किया गया।
जिला मीडिया प्रभारी व ट्रस्टी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि श्रावण मास की पुर्णिमा तिथि गुरुवार को भी किलचु गांव स्थित गायत्री प्रज्ञा संस्थान में हुए श्रावणी उपाकर्म में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए। उपाकर्म में श्रद्धालुओं द्वारा गत जीवन में की गई ज्ञात-अज्ञात भुलों के लिए प्रायश्चित संकल्प लिये गये। आचार्य करनीदान एवं जगजीत सिंह के मार्गदर्शन में दसविद्ध स्नान कर मन, क्रम, वचन से शुद्धि के लिए विधिवत क्रियाऐं की गई। पितृ तृपण एवं ऋषि पूजन किया गया वहीं पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ की पुर्णाहुति में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, सूर्य गायत्री मंत्र तथा यम गायत्री मंत्र से विशेष आहुतियां दी गई।
श्रावणी उपाकर्म में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा, ट्रस्टी पंकज गोयल, राधेश्याम नामा, देवेन्द्र सारस्वत, डाॅ हिमांशु ओझा, ईंजीनियर अमर सिंह वर्मा, आचार्य विशाल सारस्वत, प्रवीण तंवर डिवाइन इंडिया यूथ एशोसियेशन जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत, जवाहर लाल गंगल, प्रांत खेल संयोजक हिमांशु सारस्वत तथा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा जिला संयोजक मुकेश व्यास ने सहयोग प्रदान किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!