Bikaner Live

*रामझरोखा में मनाया राम जन्मोत्सव, 108 कन्याओं का किया पूजन*

बीकानेर। भय प्रगट कृपाला, दीनदयाला… स्तुतियों व भजनों के साथ गंगाशहर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में रामनवमी पर राम जन्मोत्सव व कन्या पूजन का आयोजन किया गया। रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि विगत नौ दिनों से नवाह्नपरायण के पाठ चल रहे थे, जिनकी पूर्णाहुति पर हवन व कन्यापूजन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि पूज्य गुरुदेव सियारामजी महाराज, हनुमानजी व भोलेनाथ का विशेष पूजन किया। रामजन्मोत्सव आयोजन में सत्संग व महाआरती व 108 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!