Bikaner Live

*जलदाय मंत्री से मिले विधायक श्री सारस्वत*

बीकानेर, 26 दिसंबर। श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने गुरुवार को जयपुर में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल से मुलाकात की।
विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नए नलकूप और ट्यूबवेल स्वीकृत करने तथा लंबे समय पूर्व डाली गई पाइपलाइन बदलने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत कार्यों को और अधिक गति से करवाने तथा अमृत 2.0 की स्वीकृतियों के संबंध में बातचीत की।
उन्होंने बताया कि मंत्री श्री कन्हैयालाल ने सभी विषयों पर प्राथमिकता से कार्य करवाने का विश्वास दिलाया। विधायक ने जलदाय विभाग से जुड़े रिक्त पदों को भरने का आग्रह भी किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

काल भैरवाष्टमी मंगलवार को: रमक झमक में होगा चार दिवसीय भव्य भैरव अष्टमी महोत्सव गूंजेंगे वैदिक मंत्र; अभिषेक, अर्चन, यज्ञ, दीपमाला और अष्ट भैरव पूजन के साथ मनाया जाएगा जन्मोत्सव

Read More »
error: Content is protected !!