Bikaner Live

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री गहलोत ने दांपत्य सूत्र में बंधने वाली बेटियों को दी शुभकामनाएं

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने नव दांपत्य जीवन में बंधने वाली उषा और सोनाक्षी को शुभकामनाएं दी हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने सोमवार को मंत्री श्री गहलोत का संदेश दोनों बेटियों को भेंट किया। मंत्री श्री गहलोत ने दोनों नव युगल के सुखद दाम्पत्य जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। पंवार ने नारी निकेतन अधीक्षक के माध्यम से बच्चियों को यह संदेश सौंपा।
इस दौरान विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अरविन्द आचार्य , जिला समाज कल्याण अधिकारी नंदकिशोर राजपुरोहित व सुरेन्द्र चौधरी, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अरूण सिंह शेखावत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भाटी, सहायक प्रोग्रामर मनीष चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी इनायत हुसैन, सुदेश रांकावत, रामकुमार,छात्रावास अधीक्षक भंवरलाल लेघा और भरतदान चारण आदि मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!