Bikaner Live

आज ठा. सुरजन सिंह चौहान को दी जाएगी कुश्ती प्रशिक्षण शिविर मैं श्रद्धांजली
soni

*आज ठा. सुरजन सिंह चौहान को दी जाएगी कुश्ती प्रशिक्षण शिविर मैं श्रद्धांजली* 5 अक्टूबर 2021/आचार्य उमाशंकर पाण्डेय की स्मृति में15 दिवसीय निशुल्क कुश्ती प्रशिक्षण शिविर की आज 5 अक्टूबर शाम 5:00 बजे से 8:00 बजे तक पटेल बाल विहार व्यामशाला पटेल नगर में शुरुआत होगी। शिवर शुभारंभ पर कुश्ती संगम के अध्यक्ष कमल कल्ला, महावीर कुमार

सहदेव,कलाकार भूरमल सोनी,जसवेंदर सिंह, प्रदीप कुमार स्वामी उर्फ प्रदीप कमांडो,मानसिंह सिहाग,लक्ष्मण सारस्वत,सहीराम,मांगेराम पूनीयां,अरुण कुमार पांण्डेय, रामप्रताप,पलाराम,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। शिविर का समापन 20 अक्टूबर को किया जाएगा। इस शिविर में राष्ट्रीय कुश्ती कोच प्रशिक्षण देंगे। शिविर के ही शुरुआत के दिन बीकानेर जिला कुश्ती संगम के उपाध्यक्ष एवं पूर्व बीकानेर केसरी महेंद्र सिंह चौहान के पिता ठा. सुरजन सिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी जाएगी। ज्ञात रहे 97 वर्ष की आयु में ठा. सुरजन सिंह चौहान चलते फिरते रविवार दुनिया को अलविदा कर गए थे,वै कुश्ती खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत थे। व्यामशाला संचालक जगन पूनिया ने संगम के पदाधिकारी व कुश्ती से जुड़े लोगों से निवेदन किया है कि यह सब आज शाम 5:00 बजे पटेल बाल विहार व्यामशाला मैं पहुंच कर दोनों ही कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। शिविर में हर आयु भार वर्ग के महिला पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में श्रेष्ठ रहने वाले खिलाड़ी आगामी दिनों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। भवदीय- जिला कुश्ती संगम महावीर कुमार सहदेव

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!