Bikaner Live

कैंसर रोग पहचान शिविर बुधवार को
soni

कैंसर रोग पहचान शिविर बुधवार को

 
बीकानेर, 05 अक्टूबर। एस.डी.एम. राजकीय जिला चिकित्सालय में बुधवार को कैंसर रोग पहचान, जांच एवं परामर्श शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम व एन.सी.डी. प्रभारी डॉ. संजय खत्री द्वारा रोगियों की जांच की जायेगी। साथ ही रोगियों का उपचार करते हुए लोगों को इस रोग के लक्षणों एवं बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी जायेगी। इस दौरान मुख्यतया पुरूषों के मुंह, फेफडे, ग्रासनली और अमाशय के कैंसर तथा स्त्रियों के गर्भाशय, स्तन और मुंह कैंसर के संबंधित सभी जांचे निःशुल्क की जायेगी और आवश्यक बचाव एवं उपचार बताया जायेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!