प्रशासन पहुंचा द्वार, आपसी सहमति से करवाया खाता विभाजन
बीकानेर। ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान’ के तहत मंगलवार को लूणकरणसर के सूई में आयोजित शिविर के दौरान खोडाला गांव के सह-खातेदार हेतराम, बृजलाल, साहबराम और चेतराम करनाणा ताल के खाता संख्या 30 में स्थित 100 बीघा भूमि का आपसी सहमति से खाता विभाजन करवाने पहुंचे।
शिविर प्रभारी लूणकरणसर के उपखण्ड अधिकारी द्वारा तहसीलदार को खाता विभाजन के लिए निर्देश प्रदान किए गए। जिसकी अनुपालना में तहसीलदार द्वारा शिविर स्थल पर ही पटवारी हल्का से प्रस्ताव तैयार करवाये गए और भू-अभिलेख निरीक्षक से जांच करवाकर मौके पर ही खाता विभाजन के आदेश पारित कर दिए।
आपसी सहमति से खाता विभाजन करवाकर सह-खातेदार बेहद खुश हुए। ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान’ की प्रशंसा करते हुए सभी ने कहा कि यह शिविर उनके लिए वरदान साबित हुआ। दस वर्षों से सभी सह-खातेदार एक साथ तहसील कार्यालय में नहीं जा सके, जबकि प्रशासन ने अभियान के तहत उनके गांव में पहुंचकर आपसी सहमति से खाता विभाजन किया। उन्होंने कहा कि अब वे अपनी-अपनी भूमि का सुधार कर सकेंगे तथा अलग-अलग केसीसी बनवाकर पीएम किसान व आदान अनुदान जैसी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
Related Post
नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार
July 16, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर पीसीपीएनडीटी टीम ने हरियाणा जाकर पकड़ा भ्रूण लिंग जांच के दलाल को
July 16, 2026
No Comments
Read More »


बेहतर यात्री सुविधाओं से, यात्री-किराया आय में उल्लेखनीय वृद्धि
July 15, 2026
No Comments
Read More »

भ्रष्टाचार पर ACB का कड़ा प्रहार
पावर ग्रिड का DGM 90 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
July 15, 2026
No Comments
Read More »




जस्सूसर गेट स्थित मूलचंद पारीक सर्किल से अतिक्रमण हटाने की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन
July 14, 2026
No Comments
Read More »


खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम : अविनाश मोदी
July 14, 2026
No Comments
Read More »



