Bikaner Live

अजय पब्लिक स्कूल में श्याम बाबा का जन्मोत्सव पर काटा केक


बीकानेर। पटेल नगर स्थित अजय पब्लिक स्कूल में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के सचिव आनंद सिंह पंवार ने बताया कि नन्हे-मुन्ने बच्चों ने इस खास मौके पर बर्थडे केक काटा और श्याम बाबा को बधाई दी। कार्यक्रम में बच्चों ने “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा,” “जय लख दातार की,” और “बोल खाटू श्याम बाबा की जय” जैसे जयकारों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।शाला प्रबंधक इज्यराज सिंह मफावत ने बच्चों को श्याम बाबा की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि कलयुग में खाटू श्याम बाबा को भगवान कृष्ण के अवतार के रूप में माना जाता है और उनके बलिदान और महिमा का विवरण साझा किया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे खाटू में श्याम बाबा का विशाल मंदिर बना और आज भी हजारों श्रद्धालुओं के लिए यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है।इस प्रेरणादायक आयोजन ने बच्चों में भक्ति और आदर्शों की भावना को जागृत किया और श्याम बाबा के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

http://

Related Post

एक आस तुम्हारी है, विश्वास तुम्हारा है, तेरे सिवा दुनिया में कौन हमारा है
रमा एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, विवाह के निमंत्रण कार्ड लेकर बाबा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!