Bikaner Live

*राजस्थान की वीर भूमि का तप मां करणी का आशीर्वाद – जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है- प्रधानमंत्री मोदी *

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की एयर स्ट्राइक के बाद पहली जनसभा 5 साल पहले राजस्थान में बॉर्डर पर की थी और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पहली जनसभा बॉर्डर बीकानेर में ही कर रहा हूं उन्होंने कहा चूरू में कहा था, ’सौगंध मुझे है इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा… मैं देश नहीं झुकने दूंगा।‘ उन्होंने आज राजस्थान की धरती से देशवासियों से कहा –

जो सिंदूर मिटाने निकले थे,
उन्हें मिट्टी में मिलाया है।
जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे,
उनसे हर कतरे का हिसाब चुकाया है।
जो सोचते थे भारत चुप रहेगा,
आज वो घरों में दुबके पड़े हैं।
जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे,
आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं।
ये शोध-प्रतिशोध का खेल नहीं,
ये न्याय का नया स्वरूप है।
ये ऑपरेशन सिंदूर है।
ये सिर्फ आक्रोश नहीं है,
ये समर्थ भारत का रौद्र रूप है।
ये भारत का नया स्वरूप है।
पहले घर में घुसकर किया था वार,
अब सीधा सीने पर किया प्रहार है।
आतंक का फन कुचलने की,
यही नीति है,
यही रीति है,
यही भारत है,
नया भारत है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

श्याम सलोने सांवरे, बर्बरीक तनुधार, इच्छा पूर्ण करो न लगाओ बार
जलझूलनी (परिवर्तिनी) एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में दिल्ली से आए फूलों से हुआ बाबा का भव्य श्रृंगार, दिनभर उमड़े श्रद्धालु

Read More »
error: Content is protected !!