Bikaner Live

“आप तो नव भारत के शिवाजी निकले!”देशनोक की पावन धरती पर इतिहास रच गया — जब मोदी मिले भाटी से !!

“आप तो नव भारत के शिवाजी निकले!”
देशनोक की पावन धरती पर इतिहास रच गया — जब मोदी मिले भाटी से !!

बीकानेर। ऑपरेशन सिंदूर की गौरवशाली सफलता के बाद जब भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मां करणी की चरणरज लेने देशनोक पहुंचे, तो हर दिशा में सिर्फ एक ही भावना थी — राष्ट्रभक्ति, ऊर्जा और आत्मीय स्वागत।

करणी माता मंदिर परिसर में जब प्रधानमंत्री मोदी जी नेताओं का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, तभी उनकी दृष्टि पड़ी — राजस्थान के जमीनी नेतृत्व की मिसाल, पूर्व सिंचाई मंत्री श्री देवीसिंह भाटी जी पर।

मोदी जी ठिठकते हैं…
स्नेहभरे अंदाज़ में मुस्कराकर कहते हैं:
“कैसे हो देवीसिंह जी?”

भाटी साहब ने भी पूरे आत्मविश्वास और भावनाओं से लबरेज़ जवाब दिया:
“आप तो नव भारत के शिवाजी निकले!”

इस एक वाक्य ने प्रधानमंत्री को भीतर तक छू लिया —
उन्होंने भाटी जी का हाथ मजबूत पकड़ते हुए, कंधे पर स्नेह से हाथ रखा, हँसते हुए दो हल्के मुक्के मारे और पूरे दिल से उनका आत्मीय अभिनंदन स्वीकार किया।

करीब एक मिनट तक चली यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, यह दिलों का मिलन, संस्कारों का संवाद और संघर्षशील नेतृत्व के बीच भावनाओं की सेतु थी।

देश, प्रदेश और बीकानेर जिले के प्रशासनिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों के बीच हुई यह मुलाकात अब पूरे सियासी परिदृश्य में चर्चा का विषय बन चुकी है।

भाटी साहब का यह कहना —
“आप नव भारत के शिवाजी हैं!”
प्रधानमंत्री मोदी जी को मंत्रमुग्ध कर गया।

देशनोक की यह तस्वीर आज राजस्थान की राजनीति में आत्मीयता और सम्मान की सबसे बड़ी मिसाल बन चुकी है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!