Bikaner Live

नोखा में रेल समस्या समाधान हेतु रेलमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी नोखा को दिया गया
soni

नोखा में रेल समस्या समाधान हेतु रेलमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी नोखा को दिया गया
नोखा । रोटरी क्लब नोखा द्वारा बुधवार 21 मई को रेल मंत्री के नाम का ज्ञापन नोखा उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगिड़ को दिया गया । ज्ञापन में नोखा में ट्रेनों का ठहराव सहित मेड़ता रोड से श्रीगंगानगर तक रेलवे लाइन का दोहरी करण करना, देश का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल पुष्कर राज को मेड़ता रोड से पुष्कर रेलवे लाइन जुड़वाने नोखा बीकानेर के लिए रेल बस सेवा शुरू करवाने, नोखा रेलवे स्टेशन पर जी.आर.पी चौकी स्थापित करवाने आदि की मांग की गई है । रोटेरी क्लब अध्यक्ष किशोरीलाल दम्माणी, सचिव ओमप्रकाश राठी ने बताया कि नोखा की रेल समस्याओं के समाधान के लिए दिया गया ज्ञापन 22 मई 2025 को नोखा उपखण्ड अधिकारी द्वारा देशनोक पालना आगमन पर रेल मंत्री को शोप दिया जाएगा । ज्ञापन देने वालों में नारायण जोशी, नारायण बाहेती, हरिकिशन चांडक, निर्मल भूरा, ईश्वर दुग्गड़ आदि भी साथ थे ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!