Bikaner Live

शेयर बाजार में बंपर उछाल; सेंसेक्स 1400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 24200 के …
soni

शेयर बाजार में साल के दूसरे दिन बंपर उछाल दिखा। गुरुवार को सेंसेक्स 1,500 अंक से अधिक चढ़ा, वहीं निफ्टी भी 24,200 के पार चला गया। इस दौरान बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6 लाख रुपये बढ़ गया।एशियाई बाजार में गिरावट के बावजूद भारतीय बेंचमार्क सूचकांक साल के दूसरे दिन गुरुवार को मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। अगले हफ्ते कंपनियों के तिमाही नतीजे आने शुरू हो जाएंगे उससे पहले ऑटो, आईटी और वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। सुबह 01 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 1,229.42 (1.56%) अंकों की बढ़त के साथ 79,759.48 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 342.00 (1.44%) अंक चढ़कर 24,084.90 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।शेयर बाजार में नए साल के पहले दिन तेजी लौटी थी और बीएसई सेंसेक्स 368 अंक से अधिक बढ़कर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी भी 23,700 अंक के पार निकल गया था। बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स में दो दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा था और यह साल 2025 के पहले दिन 368.40 अंक यानी 0.47 प्रतिशत चढ़कर 78,507.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 617.48 अंक तक उछल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 98.10 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,742.90 अंक पर बंद हुआ था।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!