Bikaner Live

पौषबड़ा सर्वसमाज स्नेह मिलन कार्यक्रम 5 जनवरी रविवार की संध्या को…
soni

बीकानेर। भीनासर निवासी समाज सेवी रामकिशन महाराज कोलासर वाले ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी 5 जनवरी रविवार की संध्या को भीनासर स्थित चित्रा फैक्ट्री के पास मेरे निवास स्थान पर पौष बड़ा सर्वसमाज स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। जिसमें स्थानीय विधायक जेठानंद व्यास, ओबीसी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, बीकानेर दवा विक्रेता एसोसिएशन के सचिव किसन जोशी,पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, पूर्व पार्षद डॉ मीना आसोपा, पूर्व पार्षद रामदयाल पंचारिया, राजस्थानी भाषा फिल्मों के निर्माता निर्देशक पूनम मोदी, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, बीजेपी नेता अनिल पाहुजा, बीजेपी देश्नोक नेता शांति देवी चौहान, समाज सेवी सुशील यादव, ऐडवोकेट भवानी सिंह तंवर,कमलकांत सोनी, रामकिशोर यादव, वरिष्ठ पत्रकार हेम शर्मा, नारायण बिहाणी, अनवर अजमेरी, बिरजू प्यारे, रविन्द्र जाजड़ा, हरि गोपाल उपाध्याय, इं.राजेश सांखला, समाज सेवी एनडी कादरी, सुरेश मदान, राजेन्द्र बोथरा, शाकिर हुसैन चौपदार, विजय शंकर गहलोत, पुखराज उपाध्याय, विमल देवड़ा, खनक देवड़ा, भवानी आचार्य, दिलीप गुप्ता,मोहन कडेला, मोहन थानवी, धीरज जोशी, मोहम्मद जब्बार, सैय्यद अख्तर सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम आयोजक रामकिशन महाराज ने कहा कि इस अवसर पर पौष बड़ा सर्वसमाज स्नेह मिलन कार्यक्रम में गीत संगीत कार्यक्रम भी रखा गया है। जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुड़े लोगों अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर विक्की बॉस सैनी करेंगी।
रामकिशन महाराज मोबाइल नंबर -6377808540

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!