
बीकानेर, 9 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर शनिवार दोपहर 4 बजे नोखा पहुंचेंगे।
श्री दिलावर सायं 5 बजे पांचू में निर्माणाधीन गौ सेवासंत श्री पदमाराम कुलरिया राजकीय बालिका (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात पदम लाइब्रेरी एवं पदम मेमोरियल का अवलोकन करेंगे। श्री दिलावर सायं 7 बजे नोखा से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।














