
बीकानेर, 12 जनवरी 2025:
श्री चैन नाथ जी महाराज का धूणा शिव मंदिर, वैद्य मघाराम कॉलोनी, बीकानेर में श्री निरंजन नाथ जी महाराज का 30वां निर्वाण दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं भंडारे का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
समाधि पूजन:
प्रातः 9:00 बजे महंत योगी विलासनाथ जी के सानिध्य में पंडित सुरेश जी श्रीमाली द्वारा महाराज की समाधि का विधिवत पूजन किया जाएगा।
भोजन प्रसाद:
दोपहर 12:00 बजे से संतों के लिए भोजन प्रसाद का आयोजन होगा। इसके उपरांत भक्तों के लिए प्रसाद वितरण शुरू होगा।
स्थान:
श्री चैन नाथ जी महाराज का धूणा शिव मंदिर,
पंडित धर्म कांटे के पीछे,
वैद्य मघाराम कॉलोनी, बीकानेर।
महात्मा निरंजन जी महाराज की निर्वाण दिवस पर
अभिषेक व भंडारा कल
श्री मैढ़ स्वर्णकार समाज के कुलदीपक श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ठ महात्मा निरंजन नाथ जी महाराज की 30 वें निर्वाण दिवस पर सोमवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे प्रतिमा का अभिषेक व पूजन व उसके बाद दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
वैद्य मघाराम कॉलोनी में कोठारी अस्पताल के पीछे की ओर चैननाथजी महाराज के धूणा में परिसर में महंत योगी विलासनाथ जी महाराज के सान्निध्य में होने वाले अभिषेक व पूजन तथा भंडारे में बीकानेर शहर सहित आस पास के स्थानांं के संत महात्मा व श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन से जुड़े प्रेम सोनी डांवर ने बताया कि बीकानेर जिले के विभिन्न मठ, मंदिरों के साधु सन्यासियों के साथ स्वर्णकार समाज ही नहीं अन्य समाज व विरादरी के महात्मा निरंजन नाथजी के शिष्यों को आमंत्रित किया गया है।
















