Bikaner Live

राजेंद्र जोशी भारतीय प्रौढ शिक्षा संघ नई दिल्ली के एसोसिएट सचिव चुने गए

राजेन्द्र जोशी भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ,नई दिल्ली के एसोसिएट सचिव चुने गए

प्रेस-विज्ञप्ति
~~~~~
बीकानेर / भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ, नई दिल्ली की कार्यकारिणी  के आगामी चार वर्ष के लिए चुनाव आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के मनमोहिनी परिसर में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी कल्पना कौशिक ने बताया कि भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ के चुनाव में बीकानेर (राजस्थान) के राजेन्द्र जोशी एसोसिएट सेक्रेटरी के रूप में भारी मतों से विजय हुए है। जोशी ने केरल के हरीश कुमार को पराजित किया। उन्होंने बताया कि राजेन्द्र जोशी इससे पूर्व एसोसिएट सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य एवं एसोसिएट सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं। कौशिक ने बताया कि संघ की कार्यकारणी का चुनाव चार वर्ष के लिए संपन्न हुए । उल्लेखनीय है कि राजेन्द्र जोशी इससे पूर्व राजस्थान प्रौढ़ शिक्षण समिति के कार्यकारिणी सदस्य एवं अनौपचारिका पत्रिका के संपादक मंडल के रूप में भी कार्यरत रहे हैं। जोशी अभी भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका प्रौढ़ शिक्षा के संपादक मंडल में भी कार्यरत हैं।  राजेन्द्र जोशी विगत चालीस वर्षो से प्रौढ़ शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
भारतीय प्रौढ़ शिक्षा संघ नई दिल्ली के चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रोफेसर एल. राजा तमिलनाडु से एवं महासचिव पद के लिए महू( मध्य प्रदेश) के सुरेश खंडेलवाल चुने गए हैं।

Picture of daulalkallabikanerlive

daulalkallabikanerlive

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!