Bikaner Live

नोखा अस्पताल में 14 रोगियों के आंखों में लेंस प्रत्यर्पण किया


नोखा । नोखा अस्पताल में 14 रोगियों के आंखों में लेंस प्रत्यारपण किया गया। डॉक्टर हीना समेजा ने बताया कि यहां राजकीय जिला अस्पताल नोखा में नेत्र रोग चिकित्सालय में आयोजित शिविर में नेत्र रोगियों की जांच की जाती है और अगले दिन शुक्रवार को लेंस प्रत्यारोपण के योग्य पाए गए रोगियों की आंख में लेंस लगाए जाते हैं। नेत्र रोग सहायक तपस्या गहलोत ने बताया कि पिछली बार गुरुवार 20 फरवरी को शिविर में ज्यादा संख्या में रोगियों के आ जाने से 26 रोगी लेंस लगाने योग्य पाए गए,लेकिन एक दिन में सभी रोगियों के लेंस लगाने संभव नहीं होने के कारण दो ग्रुप बनाए गए।
पिछले शुक्रवार को 11 रोगियों का लेंस प्रत्यारोपण किया गया और शेष रहे 15 रोगियों के सोमवार को लगाए जाने की थे लेकिन इस दिन एक रोगी मांड्या गांव के हंसराज बिश्नोई नहीं आए ,उनके अलावा 14 रोगियों के सोमवार 24 तारीख को लेंस लगा दिए गए ।इन सभी रोगियों के आंखों की पट्टी आज मंगलवार को खोली जाकर डिस्चार्ज किया जाएगा ।
ज्ञात रहे की सरकारी अस्पताल में निशुल्क लैंस प्रत्यार्पण कर काला चश्मा भी दिया जाता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!