Bikaner Live

गोशाला द्वारा गोमाता का प्रसव करवाकर मौत के मुंह में जाने से बचाया
soni


नोखा / उपखंड क्षेत्र के सीलवा गांव में प्रसव पीड़ा से तड़फ रही गौ माता का गांव में काफी प्रयास के बाद भी प्रसव नहीं होने के कारण गौ मालिक सीलवा निवासी मिश्री लाल नायक मगंलवार को प्रसव करवाने हेतु श्रीगंगा गौशाला लाया जहां दो पशु चिकित्सको डॉक्टर राम सिंह डॉक्टर, देवकिशन ओर गो शाला की टीम ने दोपहर 1 बजे बिना किसी चिरफाड़ के सफलता पूर्वक प्रसव कराते हुवे गौ माता को मौत के मुंह में जाने से बचाया।
गो माता ने दो मुंही दो ही नाक की बछड़ी को जन्म दिया जन्म के साथ बछड़ी ने प्राण त्याग दिए।
गोशाला मैनेजर राजेंद्र कुमार रांका के हवाले से गोशाला कार्यकारिणी सदस्य इंद्रचंद मोदी द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया कि गो माता का सकुशल प्रसव करावाकर गौमाता के प्राण बचाने के लिएं गौ मालिक ने गोशाला का आभार जताते हुएं गोशाला में 1100/रु रशीद कटवाकर गाय अपने गांव घर ले गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!