

नोखा/ यहां शिवरात्रि महापर्व के अवसर पर काशी बनारस से आए 25 कलाकारों के द्वारा 16 फरवरी से 26 फरवरी तक लाहोटी चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर प्रांगण में रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक चलने वाली रामलीला का समापन आज 26 फरवरी बुधवार को रावण वध के बाद श्रीराम राज्या अभिषेक के साथ ही सम्पन्न होगा । 25 फरवरी मंगलवार को कुंभकर्ण व मेघनाथ वध प्रसंगों की कथा अनुसार रामलीला कलाकारों द्वारा बड़े सुंदर मन मोहक मंचन करते हुएं उपस्थित दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। रामलीला टीम के मुखिया कार्यक्रम संचालक मनोजकुमार दक्ष व पंडित अखिलेश दुबे और व्यवस्थापक रामजी महाराज ने बड़ी तादाद में उपस्थित नर-नारी दर्शकों सहित नोखा वासियों का सहयोग के लिए आभार जताया और बुधवार को अंतिम दिन अधिकाधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया।













