Bikaner Live

कोषकार्यालय बीकानेर में आयोजित शिविर में पेशनरों के प्रकरणों का निस्तारण शीघ्र करने के आश्वासन पर मोदी ने जताया आभार


नोखा । पेंशनरों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार 29 अगस्त 2025 को कोष कार्यालय बीकानेर में शिविर आयोजित हुआ । शिविर के दौरान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी और नोखा के उपकोषाधिकारी रमेश कुमार व्यास ने पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग बीकानेर की संयुक्त निदेशक श्रीमती पुष्पांजलि श्रीमाली से मिलकर नोखा क्षेत्र के पेंशनरों की समस्याएं निस्तारण हेतु प्रकरण पेश किए व गत शिविर में पेंडिंग रहे प्रकरणों के बारे में बताया और निस्तारण करवाने के आग्रह पर संयुक्त निदेशक ने प्रकरणों की सुनवाई के बाद शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया । इस दौरान पेंशन विभाग के प्रमुख अधिकारी मोहम्मद इकबाल व अ. प्रशासनिक अधिकारी रामचंद्र बिश्नोई द्वारा पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण करने की अच्छी भावना को देखते हुए पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी ने संयुक्त निदेशक श्रीमती पुष्पांजलि श्रीमाली व पेंशनर विभाग के अधिकारियों मोहम्मद इकबाल व रामचंद्र बिशनोई सहित नोखा उपकोषाधिकारी रमेश कुमार व्यास का आभार जताया । नोखा उपकोषाधिकारी को प्राप्त प्रकरणों के बारे में निस्तारण हेतु अपनी राय दी । पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग की संयुक्त निदेशक पुष्पांजलि श्रीमाली ने उपकोषाधिकारी रमेश कुमार व्यास के कार्य कलापों की प्रशंसा करते हुए कहा संबंधित उपकोषाधिकारी की उपस्थिति से प्रकरणों के निस्तारण में सहयोग मिलता है । A.T.O. नोखा व्यास ने कहा कि हमें 25 से 7 तारीख तक बिल पारित करने में व्यस्त रहना पड़ता है इसलिए आगामी शिविर इन तारीखों के अलावा रखना उचित होगा ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!