Bikaner Live

विनोद ने एक अनजान महिला के लिए अपना लाइव प्लेटलेट्स दिया

विनोद ने एक अनजान महिला के लिए अपना लाइव प्लेटलेट्स दान दिया।

 बीकानेर के ही एक डेंगू से अस्वस्थ महिला पेशेंट के लिए प्लेटलेट्स की अति आवश्यकता होने पर मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार ब्लड समिति के वरिष्ठ पत्रकार शिव कुमार सोनी ने रक्तवीरों से इस पुण्य कर्म के लिए आह्वान किया। तब रक्तदाता विनोद सोनी A+ ने तुरन्त अपनी सहमति प्रदान की कोठारी हॉस्पिटल का रूख किया और प्लेटलेट्स दान के लिए जरूरी चेकअप करवाएं।सीबीसी रिपोर्ट में पास हो जाने पर आपने आज अपनी प्रथम प्लेटलेट्स एसडीपी का डोनेशन दिया।इस दौरान समिति श्रवण (रवि) कुकरा राजेश बुटण महेश सोनी महावीर सोनी आदि उपस्थित रहें। आप महान रक्तवीर, हमेशा स्वस्थ रहें और ऐसे ही जीवनदान देकर पीड़ित जनों की सेवा करते रहें।

मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार ब्लड समूह के समस्त कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं ने रक्तवीर विनोद जी के इस नेक कार्य पर आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post